गोविन्द फलस्वाल, मानेसर। मानेसर नगर निगम कार्यालय के लिए फंड की दिक्कत दूर हो गई है। कार्यालय के लिए सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकाय को करीब 104 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।
इससे नगर निगम के कार्यालय को बनने का रास्ता साफ हो गया है। करीब 2.99 एकड़ जमीन हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ( एचएसआइआइडीसी) द्वारा अगले सप्ताह नगर निगम के नाम ट्रांसफर कर दी जाएगी।