National
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी को न्योता, कल्याण सिंह के पोते संदीप की सगाई में जुटेंगे 1000 से ज्यादा VVIP
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तालानगरी में 14 नवंबर को होने जा रही बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का सगाई का समारोह स्थल भव्य रूप ले चुका है। समारोह में एक हजार से अधिक वीवीआइपी के शामिल होने का अनुमान
लेखक Surjeet Singh87K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तालानगरी में 14 नवंबर को होने जा रही बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का सगाई का समारोह स्थल भव्य रूप ले चुका है। समारोह में एक हजार से अधिक वीवीआइपी के शामिल होने का अनुमान है।
शादी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। सगाई समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के 25 से अधिक मंत्री व 100 से ज्यादा विधायक पहुंच सकते हैं।



