जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली से पहले ही देहरादून और ऋषिकेश की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। एक से चार नवंबर तक की थर्ड पार्टी निगरानी के आंकड़ों में देहरादून के घंटाघर पर लगातार चार दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से ऊपर दर्ज किया गया।
इस दौरान यहां एक्यूआई 110 से 119 के बीच रहा। वहीं, ऋषिकेश में भी चार में से तीन दिन एक्यूआई 100 के पार पहुंचा। इसके विपरीत नेहरू कॉलोनी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक और टिहरी में अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई।