National
'गड़बड़ी रोकने के लिए उठाए जरूरी कदम', 10 अक्टूबर को इंटरनेट पर रोक मामले में केंद्र ने SC में मांगी माफी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक एक दिन के लिए 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के मामल
लेखक Digital Desk199K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक एक दिन के लिए 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के मामले में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी अवमानना नोटिस का जवाब देते हुए गृह सचिव ने बुधवार देर रात 4 पन्नों का हलफनामा दायर किया। उन्होंने माफी मांगने के साथ ही अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा रोकने, शांति बनाए रखने और सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के लिए केवल सेलुलर इंटरनेट बंद करना एक वाजिब और जरूरी कदम था।



