जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर को जिन जहरीली हवाओं से बचाने के लिए साल भर से बैठकें और तैयारियां चल रही थी, आखिरकार अब उसके इम्तिहान का समय आ गया है।
मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट बढ़ने लगा है। इसके 31 अक्टूबर के बाद और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं छह नवंबर तक इसके गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।