Money
Stock Market Outlook: क्या अगले हफ्ते 26000 के पार पहुंचेगा निफ्टी? इन 5 बड़े फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर
एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज करने के बाद अब महत्वपूर्ण 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अगले सप्ताह विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, महंगाई के आंकड़ों, रुपए की चाल, कच्चे ते
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज करने के बाद अब महत्वपूर्ण 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अगले सप्ताह विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, महंगाई के आंकड़ों, रुपए की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
पिछले सप्ताह निफ्टी में 2.61 प्रतिशत और सेंसेक्स में 2.85 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को भी कमजोर शुरुआत के बावजूद बाजार ने शानदार वापसी की। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी और घरेलू निवेशकों के समर्थन ने बाजार को मजबूती दी, जबकि वैश्विक बाजारों में विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और एआई से जुड़े शेयरों में दबाव देखा गया।