बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बुढ़ापे में सिर्फ पेंशन की चिंता नहीं होती, बल्कि बढ़ते मेडिकल खर्च भी लोगों की जेब पर भारी पड़ते हैं। खासकर उम्र बढ़ने के साथ अस्पताल में भर्ती होने और इलाज का खर्च कई बार सालों की जमा-पूंजी खत्म कर देता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पेंशन फंड नियामक PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत एक नई स्कीम NPS Swasthya शुरू की है। इस स्कीम में रिटायरमेंट के लिए निवेश करने के साथ मेडिकल खर्चों के लिए भी फंड तैयार करने और हेल्थ इंश्योरेंस (health insurance) का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। इसके तहत परिवार को अधिकतम 30 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिल सकता है।