बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा IPO शेयर बाजार में लिस्ट हो चुका है। नाम है एन्थ्रोपिक। इसका शेयर अब अमेरिकी एक्सचेंज नैस्डैक (Nasdaq) पर 'ANT' के नाम से ट्रेड करने लगा है। लिस्ट होते ही इस आईपीओ ने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। कंपनी ने लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 81.3 बिलियन डॉलर (81.34 बिलियन डॉलर) जुटाए। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्पेसएक्स (SpaceX) के 75 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।