बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| इस साल जलवायु कारणों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की सप्लाई और बढ़ती कीमतें चिंता का कारण बन रही हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय निर्यातकों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इस साल भारत में बासमती चावल की पैदावार पिछले साल के मुकाबले 5 से 10% तक बढ़ने का अनुमान है। बासमती IREF के अध्यक्ष चमन लाल सेतिया और ज्वाइंट MD राजीव सेतिया के मुताबिक बेहतर मानसून और बासमती फसल के अनुकूल मौसम के कारण उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है।