Lifestyle
सर्जरी के बाद बेवजह एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बढ़ाता है 'सुपरबग्स' का खतरा, पढ़ें WHO की नई गाइडलाइन्स
प्रेट्र, नई दिल्ली। एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का बढ़ता खतरा सामान्य सर्जरी को भी अधिक चुनौतीपूर्ण बना रहा है। सर्जनों का कहना है कि प्रभावी एंटीबायोटिक्स की कमी से सुरक्षित सर्जरी में दशकों की प्रगति को खतरा हो सकता है और
लेखक Jagran News20K पढ़े गए

प्रेट्र, नई दिल्ली। एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का बढ़ता खतरा सामान्य सर्जरी को भी अधिक चुनौतीपूर्ण बना रहा है। सर्जनों का कहना है कि प्रभावी एंटीबायोटिक्स की कमी से सुरक्षित सर्जरी में दशकों की प्रगति को खतरा हो सकता है और घातक पोस्ट-आपरेटिव संक्रमणों का जोखिम बढ़ सकता है।
एंटीबायोटिक्स सर्जरी वाले स्थानों पर संक्रमणों को रोकने में महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनका अंधाधुंध उपयोग प्रतिरोध को बढ़ावा दे रहा है, जिससे अस्पतालों को सख्त एंटीबायोटिक प्रबंधन प्रथाओं को अपनाने और लंबे समय तक एंटीबायोटिक प्रिस्क्रिप्शन के बजाय संक्रमण रोकने के उपायों पर जोर देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।



