Lifestyle
हेल्दी सेल्स से नो छेड़छाड़, सिर्फ कैंसर पर होगा वार! जानिए कैसे काम करेगी नई भारतीय दवा RK-251
जागरण न्यूज नेटवर्क , नई दिल्ली। भारतीय विज्ञानियों ने कैंसर के इलाज में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए आरके-251 नाम की एक स्मार्ट दवा ईजाद की है, जो केवल कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को भी निशाना बनाएगी और शरीर की स्वस्थ कोशि
लेखक Jagran News6K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारतीय विज्ञानियों ने कैंसर के इलाज में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए आरके-251 नाम की एक स्मार्ट दवा ईजाद की है, जो केवल कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को भी निशाना बनाएगी और शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी।
इसे कैंसर के अधिक लक्षित और कम नुकसान वाले इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआती प्रयास माना जा रहा है। साथ ही इस दवा को कीमोथेरेपी का भी विकल्प माना जा रहा है, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती यही है कि यह इलाज प्रभावित कोशिकाओं के साथ-साथ कुछ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाती है।



