लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जीवन में खूब सफलता हासिल करे। अपने बच्चे को आगे बढ़ते हुए देखना दुनिया का सबसे सुखद अहसास है, लेकिन क्या कभी-कभी इस सफलता की चाहत में हम जाने-अनजाने बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव तो नहीं डाल रहे हैं?
जब माता-पिता अपनी इच्छाओं और सपनों को जबरदस्ती बच्चों पर थोपने लगते हैं और उन पर हमेशा 'परफेक्ट' बनने का दबाव बनाते हैं, तो इसे Pushy Parenting कहा जाता है। बता दें, यह तरीका बच्चों की मेंटल हेल्थ और उनके भविष्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन 5 संकेतों के बारे में, जिनसे आप यह पहचान सकते हैं कि कहीं आप भी तो बच्चे पर 'पुशी पेरेंटिंग' नहीं थोप रहे हैं।