लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों को धूप में निकलने पर सामान्य से ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें सिर्फ पसीना नहीं आ रहा होता बल्कि त्वचा भी अलग तरह से रिएक्ट करने लगती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि धूप में निकलते ही त्वचा में मामूली जलन से ज्यादा परेशानी हो रही है तो इसे अनदेखा न करें। 
यह संकेत हैं कि त्वचा को धूप से एलर्जी है और बाहर निकलते वक्त जरूरत से ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। चलिए सनलाइट से स्किन को होने वाली एलर्जी के बारे में विस्तार से जानते हैं: