लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म 'मिमी' की रिलीज से काफी पहले ही उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। उन्होंने अपने इस फैसले को खुद को दिया गया 'सबसे अच्छा तोहफा' बताया।
गौडियम आईवीएफ की चेयरपर्सन और जानी-मानी आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. मनिका खन्ना के मुताबिक, यह सिर्फ किसी सेलेब्रिटी से जुड़ी कोई आम खबर नहीं है। असल में यह एक ऐसी जरूरी चर्चा की शुरुआत है, जिसका फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। डॉ. खन्ना मानती हैं कि इस मुद्दे पर बिना किसी दिखावे या झिझक के खुलकर बात होनी चाहिए।