Lifestyle
केमिस्ट से पूछकर एंटीबायोटिक लेने की आदत छोड़ दीजिए, गंभीर मामलों में बेअसर हो रही दवाएं; ICMR ने दी चेतावनी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी, खांसी या बुखार होने पर क्या आप भी डॉक्टर की पर्ची के बिना सीधे मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले आते हैं? अगर हां, तो आपको तुरंत अपनी यह आदत बदलने की जरूरत है। देश की प्रमुख मेडिकल संस्था, इं
लेखक Nikhil Pawar26K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी, खांसी या बुखार होने पर क्या आप भी डॉक्टर की पर्ची के बिना सीधे मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले आते हैं? अगर हां, तो आपको तुरंत अपनी यह आदत बदलने की जरूरत है। देश की प्रमुख मेडिकल संस्था, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक ऐसा खुलासा किया है जो सीधे तौर पर आपकी और हमारी सेहत से जुड़ा है।
आईसीएमआर की नई रिपोर्ट यह चीख-चीख कर कह रही है कि जिन एंटीबायोटिक दवाओं पर हम सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वे अब हमारे शरीर में मौजूद बीमारियों के सामने घुटने टेकने लगी हैं। आइए जानते हैं इस चौंकाने वाली रिपोर्ट की वो बातें, जो हर किसी के लिए जरूरी हैं।



