Lifestyle
सर्दी-खांसी कितने दिन रहे तो हो सकता है स्वाइन फ्लू? डॉक्टर ने शेयर किए H1N1 वायरस से बचाव के तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के चलते जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं इन दिनों स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं, लेकिन ये समस्याएं लगातार बनी रहें या आसपास अधिक दिखने लगें, तो ये फ्लू के
लेखक Brahmanand Mishra14K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के चलते जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं इन दिनों स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं, लेकिन ये समस्याएं लगातार बनी रहें या आसपास अधिक दिखने लगें, तो ये फ्लू के भी लक्षण हो सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू के 1700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। दरअसल, स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के संक्रमण के कारण होता है, इसके शुरुआती लक्षणों में सर्दी-जुकाम ही सबसे आम है, लेकिन डॉक्टर चेताते हैं कि ये कभी भी गंभीर रूप ले सकते हैं।



