टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर वीडियो गेम Grand Theft Auto (GTA) का लेटेस्ट वर्जन GTA 6 आखिरकार लॉन्च हो गया है। GTA 6 को डेवलप करने में कंपनी को 13 साल लगे हैं। इस गेम के ग्राफिक्स, नए कैरेक्टर और गेमप्ले से ज्यादा चर्चा इसे बनाने में लगे बजट की हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जीटीए 6 को बनाने में 1 अरब डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपये) से ज्यादा खर्च हुए हैं। दिलचस्प बात है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने का बजट भी लगभग इतना ही है।