Lifestyle
प्रोटीन के नाम पर कहीं आप 'जहर' तो नहीं खा रहे? जानिए क्या है एनालॉग पनीर जिसे FSSAI ने किया बैन
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पनीर शाकाहारी खाने का अहम हिस्सा है। प्रोटीन का बहेतरीन सोर्स होने के साथ-साथ यह स्वाद में भी काफी लाजवाब होता है, लेकिन जो पनीर आप घर ला रहे हैं, क्या वो असली है? दरअसल, बाजार में मिलने वाला
लेखक Swati Sharma17K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पनीर शाकाहारी खाने का अहम हिस्सा है। प्रोटीन का बहेतरीन सोर्स होने के साथ-साथ यह स्वाद में भी काफी लाजवाब होता है, लेकिन जो पनीर आप घर ला रहे हैं, क्या वो असली है? दरअसल, बाजार में मिलने वाला हर पनीर असली हो ये जरूरी नहीं है।
हाल ही में, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने गलत लेबलिंग और सेहत से जुड़े खतरों के देखते हुए एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि एनालॉग पनीर होता क्या है? एनालॉग पनीर असली पनीर की तरह शुद्ध 100% डेयरी से नहीं होती। इसमें दूसरी चीजें मिलाई जाती हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। आइए जानें ये होता क्या है, कैसे बनता है, इसके नुकसान क्या हैं और इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं।



