लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपके कान खुले होते हैं, ताकि बाहर की ध्वनि अंदर आ सके, इसी खुलेपन के चलते कानों की आंतरिक नमी बाहर निकलती है। कानों को बंद करने वाले ईयर हेडफोन, विशेषकर जो सील बनाते हैं, उससे मॉइश्चर में रुकावट आ सकती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने की आशंका बढ़ती है। 
यह कानों के संक्रमण का कारण बन सकता है। अगर रात में स्नान करते हैं तो कानों में पानी पहुंचने की आशंका रहती है। ऐसे में बेहतर होगा कि बिस्तर पर जाने से पहले कानों को सूखा कर लें। इसके लिए सिर से थोड़ी दूरी पर हेयर ड्रायर को रखकर इसका प्रयोग कर सकते हैं।