एएनआइ, नई दिल्ली। हमने अक्सर डॉक्टर से यह सुना है कि अच्छी सेहत के लिए रोजाना की 7-8 घंटे की नींद एक अनिवार्य शर्त है। खासकर कि दिमाग को ठीक ढंग से काम करने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है, लेकिन इसे लेकर शोध में बात सामने आई है कि खराब नींद या बिगड़ा हुआ स्लीप साइकल कितना नुकसानदायक है, यह जीन पर भी निर्भर करता है।