लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी इस बात को तो अच्छे से जानते हैं कि हर दिन पर्याप्त मात्रा में धूप लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है, लेकिन धूप के बीच फर्क को नहीं पहचानते। यहां कहने का मतलब उस फर्क को समझना है कि आखिर सुबह की धूप और शाम की धूप में क्या अंतर है और यह कैसे हमारे शरीर को प्रभावित करती है।