Lifestyle
देश में आधी से ज्यादा महिलाएं एनीमिया की शिकार, दो-तिहाई टीनएजर्स में विटामिन-B12 की कमी; ICMR सर्वे ने चौंकाया
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 183 जिलों में जब 1.7 लाख से ज्यादा ब्लड सैंपल्स की जांच हुई, तो जो सच सामने आया, वह वाकई चौंकाने वाला है। अक्सर यही माना जाता है कि भारत में न्यूट्रिशन की सबसे बड़ी दिक्कत सिर्फ आयरन क
लेखक Nikhil Pawar9K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 183 जिलों में जब 1.7 लाख से ज्यादा ब्लड सैंपल्स की जांच हुई, तो जो सच सामने आया, वह वाकई चौंकाने वाला है। अक्सर यही माना जाता है कि भारत में न्यूट्रिशन की सबसे बड़ी दिक्कत सिर्फ आयरन की कमी है, लेकिन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के नए नेशनल सर्वे ने पूरी तस्वीर ही बदल दी है।
इस सर्वे के मुताबिक, भारत में 15 से 49 साल की आधे से ज्यादा महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। और अगर आपको लगता है कि यह चुनौती यहीं तक सीमित है, तो अगला आंकड़ा आपको और हैरान कर देगा।



