लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर लोग सर्दी-खांसी और बुखार को मामूली वायरल फीवर मानकर इग्नोर कर देते हैं। कई बार परेशानी ज्यादा होने पर लोग कोई दवा खाकर भी काम चला लेते हैं। लेकिन कई बार आम से लगने वाले ये लक्षण किसी खतरनाक वायरस का हमला भी हो सकता है। 
जी हां, एक बार फिर चीन में नए वायरस के मिलने की खबर सामने आई है। हाल ही में यहां के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे वायरस की खोज की है, जो 'टिक' नाम के छोटे से कीड़े के काटने से फैलता है। आइए, बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि यह नया वायरस क्या है और वैज्ञानिकों ने इसे कैसे खोजा।