जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एम्स के डॉक्टर ब्रेन ट्यूमर ग्लियोब्लास्टोमा की बढ़ोतरी धीमी करने के लिए एक नई तकनीक पर शोध कर रहे हैं। इसमें गामा नाइफ रेडियोसर्जरी के साथ कैंसर की दवा बेवासिजुमैब की कम खुराक दी गई।
आरंभिक लक्षणों के अनुसार यह तरीका ट्यूमर की बढ़ोतरी और उससे जुड़ी सूजन को नियंत्रित करने में मददगार दिखा। इससे सर्जरी के लिए लंबी प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को उपचार का विकल्प मिल सकेगा।