Lifestyle
होमवर्क AI कर रहा है और बच्चा फोन में लगा है? साइकोलाजिस्ट ने बताया कैसे लौटाएं बच्चों की एकाग्रता
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 'अभी तो बताया था फिर कैसे याद नहीं रहा? अगर समझ न आए तो दोबारा पूछो, लेकिन सवाल पूरा हल भी करो।' सातवीं कक्षा में पढ़ रहे वेदांश को होमवर्क करने में मदद कर रहे उसके चाचू समझा तो रहे हैं, मगर
लेखक Jagran News27K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 'अभी तो बताया था फिर कैसे याद नहीं रहा? अगर समझ न आए तो दोबारा पूछो, लेकिन सवाल पूरा हल भी करो।' सातवीं कक्षा में पढ़ रहे वेदांश को होमवर्क करने में मदद कर रहे उसके चाचू समझा तो रहे हैं, मगर वेदांश का मन पास रखे स्मार्टफोन पर बार-बार आ रहे नोटिफिकेशन में लगा हुआ है।
चाचू का फोन वेदांश भी खूब इस्तेमाल करता है। उसी फोन पर उसका स्कूल का ग्रुप बना हुआ है, जिसमें सहपाठियों की चर्चा से लेकर स्कूल के नोटिस भी आते रहते हैं। चैटजीपीटी और एआई टूल्स के इस जमाने में बच्चे होमवर्क और स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए पूरी तरह तकनीक पर निर्भर होने लगे हैं।



