प्रेट्र, नई दिल्ली। इन दिनों वैज्ञानिक शरीर से ज्यादा दिमाग के काम करने के तरीके पर शोध अधिक कर रहे हैं, फिर चाहे शरीर और दिमाग की उम्र का पता लगाना हो, उसके बूढ़े होने के कारणों का पता लगाना हो या फिर दिमाग हर उम्र में कैसे काम करता है, इसके बारे में जानकारी हासिल करनी हो। हाल ही में किए गए एक शोध में दिमाग की उम्र दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ढांचा तैयार किया गया है, आइए जानते हैं क्या है यह नई रिसर्च।