Lifestyle
ट्रिप से लौटकर कहीं अस्पताल न जाना पड़े! हेपेटाइटिस A और E से बचने के लिए गांठ बांध लें ये बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता है। चाहे वो सुकून भरी छुट्टियां हों, ऑफिस का कोई जरूरी टूर हो या फिर कोई धार्मिक यात्रा। मगर सोचिए, अगर ट्रिप से लौटकर आप किसी बीमारी का शिकार हो जाएं, तो सफर
लेखक Nikhil Pawar16K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता है। चाहे वो सुकून भरी छुट्टियां हों, ऑफिस का कोई जरूरी टूर हो या फिर कोई धार्मिक यात्रा। मगर सोचिए, अगर ट्रिप से लौटकर आप किसी बीमारी का शिकार हो जाएं, तो सफर की सारी अच्छी यादें फीकी पड़ जाती हैं।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत के विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह (निदेशक - गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और एंडोस्कोपी) के मुताबिक, ट्रैवल के दौरान लोग अक्सर हेपेटाइटिस A और हेपेटाइटिस E की चपेट में आ जाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि सफर के दौरान ये बीमारियां कैसे हम तक पहुंचती हैं और इनसे बचने के स्मार्ट तरीके क्या हैं।



