Lifestyle
शरीर चीख-चीखकर देता है किडनी खराब होने का इशारा! इन 7 लक्षणों को मामूली समझकर अनदेखा करना है बड़ी गलती
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी किडनी शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा है। इसका मुख्य काम हमारे खून को साफ रखना, शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना और शरीर में पानी व तरल पदार्थों का बैलेंस बनाए रखना है।
लेखक Digital Desk27K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी किडनी शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा है। इसका मुख्य काम हमारे खून को साफ रखना, शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना और शरीर में पानी व तरल पदार्थों का बैलेंस बनाए रखना है।
हालांकि, सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां 'साइलेंट' होती हैं। यानी शुरुआती दौर में ये कोई साफ संकेत या लक्षण नहीं देतीं। ऐसे में लोग अनजाने में इन शुरुआती बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर समस्या काफी गंभीर रूप ले सकती है। समय रहते शरीर के इन इशारों को समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वो कौन से लक्षण हैं, जिन्हें देखकर आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।



