लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे दिन की शुरुआत तब तक अच्छी नहीं होती, जब तक कि पेट ठीक से साफ न हो जाए। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक दिन हम फ्रेश न हो तो सकें, तो शरीर में क्या असर होता है?
बता दें, एक दिन फ्रेश न होना बिल्कुल भी असामान्य नहीं है। हर इंसान का शरीर अलग तरह से काम करता है। कुछ लोग दिन में एक या दो बार फ्रेश होते हैं, तो कुछ के लिए दो-तीन दिन में एक बार जाना भी पूरी तरह से नॉर्मल हो सकता है। असली बात यह है कि क्या यह आपकी रोजमर्रा की आदत से अलग है और क्या इसके साथ कुछ और दिक्कतें भी महसूस हो रही हैं।