लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने नोटिस किया है कि जो काम पहले पसंद था, अब उसमें रुचि कम हो गई है, ज्यादा आसान लगने वाला काम करना चाहते हैं, चुनौतियों से घबराने लगे हैं? अगर ऐसा है तो संभव है दिमाग में सूक्ष्म बदलाव शुरू हो गए हैं जिससे स्मरण क्षमता प्रभावित हो रही है।
डॉ. विनीत सूरी (वरिष्ठ न्यूरोलाजिस्ट, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, दिल्ली) बताते हैं कि उम्र के साथ स्मरण क्षमता कमजोर होना सामान्य है पर यही 25-30 की उम्र में दिखायी पड़ने लगी है तो यह समय चिकित्सक से मिलकर अल्जाइमर नामक बीमारी के निदान की है। बता दें कि अल्जाइमर की शुरुआत बीमारी के लक्षणों के दिखने से पूर्व ही शुरू हो जाती है।