लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत एक ताजी मुस्कान और गरमागरम चाय के साथ होनी चाहिए, लेकिन कई बार नींद खुलते ही मुंह में एक अजीब-सा कड़वा या बासी स्वाद महसूस होता है।
हम अक्सर इसके लिए पिछली रात खाए गए भारी खाने, प्याज या लहसुन को दोष देकर बात खत्म कर देते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सच्चाई कुछ और भी हो सकती है? जी हां, रात के खाने के अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जो इस खराब स्वाद के पीछे छिपे होते हैं।