Lifestyle
गर्मी की छुट्टियों के बाद कैसे पटरी पर लाएं बच्चों का रूटीन? काम आएंगे साइकोलॉजिस्ट के बताए टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डेढ़-दो महीने की लंबी छुट्टी के बाद दोबारा स्कूल के कड़े अनुशासन, सुबह जल्दी उठने की जद्दोजहद और सबसे बढ़कर बच्चों को मोबाइल व टीवी की स्क्रीन से दूर रखना माता-पिता के लिए किसी अग्निपरीक्षा स
लेखक Jagran News20K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डेढ़-दो महीने की लंबी छुट्टी के बाद दोबारा स्कूल के कड़े अनुशासन, सुबह जल्दी उठने की जद्दोजहद और सबसे बढ़कर बच्चों को मोबाइल व टीवी की स्क्रीन से दूर रखना माता-पिता के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता। स्कूल साइकोलॉजिस्ट गीतिका कपूर बता रही हैं कि कैसे स्क्रीन की जिद को दूर करके पटरी पर लाई जाए दिनचर्या की गाड़ी...
जून के आखिरी और जुलाई के शुरुआती हफ्ते आते ही घरों में अलग ही हलचल शुरू हो जाती है। लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने वाले होते हैं। इस दौरान बच्चों के भीतर एक अनजाना डर, चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी (बैक टू स्कूल एंग्जायटी) भी पनपने लगती है। इस तनाव की एक बड़ी वजह छुट्टियों में बिगड़ा हुआ रूटीन और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम भी है। छुट्टियों में बिगड़ चुके रूटीन के बाद बच्चे को मानसिक रूप से स्कूल के लिए तैयार करने के इस बदलाव को डांट-डपट के बजाय धैर्य और समझदारी से बना सकते हैं आसान।



