लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करती रहती हैं, जब तक वह किसी बड़ी समस्या में न बदल जाए। इसके पीछे वैसे तो सामाजिक कारण जिम्मेदार हैं लेकिन इन दिनों थोड़ी सी भी दिक्कत को अनदेखा करना खतरे से खाली नहीं। आज हम एक नॉर्मल लेकिन सीरियस विषय पर बात करेंगे और वो है पीरियड्स में होने वाला दर्द। क्या आपको भी ऐसा लगता है कि पीरियड्स के समय जो दर्द हो रहा है, वह बेहद आम बात है? अगर हां तो चलिए इस बारे में जानते हैं कि कब पीरियड्स का दर्द नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए।