लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी रिश्ते को तोड़ना आसान नहीं होता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो आखिरी दम तक उस रिश्ते को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार एक ऐसा मोड़ आता है जब समझ ही नहीं आता कि रिश्ते में रुकना सही है या सब कुछ खत्म करके आगे बढ़ जाना।
यह फैसला लेना बहुत भारी और मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। अगर आप भी इसी उलझन में हैं कि आपके रिश्ते में अभी कोई गुंजाइश बची है या ब्रेकअप ही इकलौता रास्ता है, तो ये 5 संकेत आपकी स्थिति को साफ करने में मदद करेंगे।