लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं किसी को भी बीमार कर सकती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर हीटवेव का असर ज्यादा गंभीर रूप से पड़ता है?
जी हां, दिल्ली के मैक्योर अस्पताल के कंसल्टेंट मेडिसिन, डॉ. प्रतीक कादयान के अनुसार, महिलाओं के शरीर की बनावट, हॉर्मोनल बदलाव और कुछ सामाजिक कारणों की वजह से उन्हें हीटवेव का खतरा ज्यादा होता है। आइए, डिटेल में समझते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।