लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समाज उम्मीद करता है कि शादी के बाद महिला अपने पति के परिवार को अपनाए और अपने सास-ससुर की सेवा करें। हालांकि, आपने कई महिलाओं को कहते हुए सुना होगा कि वे शादी के बाद अपने सास-ससुर के साथ नहीं रहना चाहतीं। वे अलग रहना चाहती हैं। 
पहले की तुलना में अब कई महिलाएं अपने ससुराल वालों से अलग रह भी रही हैं, जो अक्सर चर्चा का विषय बनता रहता है, लेकिन सवाल आता है कि महिलाएं क्यों अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहतीं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने सीनियर साइकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका शर्मा से बात की। आइए जानें उन्होंने इसके क्या कारण बताए।