Lifestyle
शिकायतें तुरंत, मगर तारीफ में देरी! क्यों हम भूल जाते हैं कि भगवान कहलाने वाले डॉक्टर भी एक इंसान हैं?
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम किसी डॉक्टर के क्लिनिक या अस्पताल में कदम रखते हैं, तो हमारी स्वाभाविक उम्मीद यही होती है कि वे पूरी तरह से शांत, चौकन्ने और हमारे लिए सबसे सही मेडिकल फैसले लेने के लिए तैयार होंगे।
लेखक Nikhil Pawar13K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम किसी डॉक्टर के क्लिनिक या अस्पताल में कदम रखते हैं, तो हमारी स्वाभाविक उम्मीद यही होती है कि वे पूरी तरह से शांत, चौकन्ने और हमारे लिए सबसे सही मेडिकल फैसले लेने के लिए तैयार होंगे।
जिंदगी के सबसे नाजुक और कमजोर पलों में हम उनकी काबलियत पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, लेकिन हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि उस सफेद कोट के पीछे भी एक इंसान है। एक ऐसा इंसान जो लगातार काम के लंबे घंटों, मानसिक तनाव और दूसरों की जान बचाने की भारी जिम्मेदारी से जूझ रहा है।



