Lifestyle
कहीं आपने गलत इंसान तो नहीं चुन लिया? इन खास संकेतों से पहचानें कि आपका पार्टनर आपके लिए सही है या नहीं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में हमें सबकुछ बहुत ही खूबसूरत और प्यारा लगता है। पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है, लेकिन कई बार वक्त के साथ मन में सवाल आने
लेखक Swati Sharma9K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में हमें सबकुछ बहुत ही खूबसूरत और प्यारा लगता है। पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है, लेकिन कई बार वक्त के साथ मन में सवाल आने लगता है कि क्या ये मेरे लिए सही पार्टनर है? कहीं मैंने गलत साथी तो नहीं चुन लिया?
अगर आपके मन में भी अपने पार्टनर को लेकर ऐसे सवाल आ रहे हैं या आप शादी करने का फैसला ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इस बारे में सीनियर साइकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका शर्मा बताती हैं कि कोई भी पार्टनर बिल्कुल परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उनमें कुछ बुनियादी गुण तो होने ही चाहिए। आइए जानें इन्हीं खास बातों के बारे में, जिनसे आप पहचान सकते हैं कि पार्टनर सही है या नहीं।



