Lifestyle
दूसरों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स खुद कैसे रहते हैं हेल्दी? स्ट्रेसफुल लाइफ में इन आदतों से रहते हैं फिट
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी के इलाज के लिए हम डॉक्टर्स के पास जाते हैं और उनकी दी हुई सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। सच ही है कि मरीजों के लिए चौबीस घंटे तैयार रहने वाले डॉक्टर्स
लेखक Swati Sharma9K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी के इलाज के लिए हम डॉक्टर्स के पास जाते हैं और उनकी दी हुई सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। सच ही है कि मरीजों के लिए चौबीस घंटे तैयार रहने वाले डॉक्टर्स भगवान का दूसरा रूप होते हैं, लेकिन इतनी स्ट्रेसफुल और बिजी लाइफस्टाइल के बीच यहीं डॉक्टर्स अपनी सेहत का कैसे ख्याल रखते हैं?
नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने डॉ. अरुण कुमार गोयल (चेयरमैन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल) से बात की। इस बारे में वे बताते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए वो किसी दवा पर निर्भर न रहकर अपनी जिंदगी में कुछ छोटी-मोटी आदतों को शामिल करते हैं। आइए जानें डॉक्टर्स की इन्हीं आदतों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप भी स्वस्थ रह सकते हैं।



