लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न दुनिया लोगों से डिजिटली ज्यादा जुड़ी हुई है, सोशल मीडिया पर पल-पल की अपडेट देना, घंटों लैपटॉप के सामने बैठना या छुट्टी वाले दिन मनपसंद मूवी या सीरीज देखना जैसी कोई न कोई वजहें हमें आदतन डिजिटली मौजूद रखती हैं। यही अवेलेबिलिटी मेंटल हेल्थ पर आगे चलकर भारी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां दिन भर की भागदौड़ से लोग बर्नआउट होते हैं तो स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से डिजिटली भी बर्नआउट होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।