Lifestyle
कुर्सी-सोफा छोड़िए, जमीन से जुड़िए: क्यों डाइनिंग टेबल से कहीं बेहतर है नीचे बैठकर खाना?
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से बहुत से लोग दिनभर चेयर या सोफा पर बैठकर अपना सारा समय बिताते हैं, लेकिन भारतीय घरों में हमेशा से जमीन पर पालथी मारकर बैठने की सदियों से परंपरा रही है। भले ही, आज हम मॉडर्न होने के च
लेखक Shweta Chauhan13K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से बहुत से लोग दिनभर चेयर या सोफा पर बैठकर अपना सारा समय बिताते हैं, लेकिन भारतीय घरों में हमेशा से जमीन पर पालथी मारकर बैठने की सदियों से परंपरा रही है। भले ही, आज हम मॉडर्न होने के चक्कर में इस पुराने तरीके को भूलते जा रहे हैं, लेकिन बिगड़ता लाइफस्टाइल हमें आदतें बदलने पर मजबूर कर रहा है। वहीं, जमीन पर बैठना भी सदियों पुरानी आदत नहीं है, इसके पीछे भी एक साइंस है। दरअसल, साइंस भी मानता है कि जमीन पर बैठना शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।



