लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है, जो जीवन जीने के लिए जरूरी काम करती है। इसका काम शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालना होता है, ताकि शरीर की अंदर से सफाई हो सके और जब किडनी अपना यह काम सही से नहीं कर पाती, तो दिक्कत शुरू हो जाती है और किडनी की बीमारी का कारण बनती है। 
किडनी की बीमारी को "साइलेंट डिजीज" भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर काफी देरी से सामने आते हैं। जब तक इसके लक्षण पकड़ में आते हैं, तब तक किडनी को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी बाधा यह है कि आज भी लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। ऐसे में डॉ. साक्षी जैन (कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोप्लस) से जानते हैं इस बीमारी से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों के बारे में-