लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, शरीर में बदलाव होना आम बात है। पर कई लोग इन बदलावों से या तो जागरूक नहीं होते या इनके लिए मेंटली तैयार नहीं होते, यही वजह है कि वो बदलते शरीर को लेकर ज्यादा टेंशन में रहने लगते हैं। कई लोग तो इसके लिए नुस्खे या वायरल टिप्स अपनाने से भी नहीं चूकते। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि 40 के बाद शरीर में होने वाले कौन से बदलाव एकदम सामान्य हैं और इसपर चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं।