Lifestyle
बारिश में बंद कमरे और भीड़ बढ़ा सकते हैं इंफेक्शन का खतरा, एक्सपर्ट ने दिए बचाव के लिए खास टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम भयंकर गर्मी से राहत तो दिलाता है पर इसके साथ यह सांस से जुड़े इन्फेक्शन के लिए भी खतरा पैदा करता है। वातावरण में बढ़ी हुई नमी, ऊपर-नीचे होता तापमान, पानी का भराव और लोगों का भीड़भा
लेखक Shweta Chauhan22K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम भयंकर गर्मी से राहत तो दिलाता है पर इसके साथ यह सांस से जुड़े इन्फेक्शन के लिए भी खतरा पैदा करता है। वातावरण में बढ़ी हुई नमी, ऊपर-नीचे होता तापमान, पानी का भराव और लोगों का भीड़भाड़ में रहना बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के पनपने और फैलने का कारण बनता है।
यही वजह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम, इंफ्लुएंजा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया लोगों में आम हो जाता है। फिर कुछ लोगों का शरीर इन बीमारियों के लिए बेहद संवेदनशील भी होता है। यहां पल्मोनोलॉजी डिपार्टमेंट, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत से डॉ. विवेक नांगिया बता रहे हैं किन लोगों को बारिश में रहता है सांस से जुड़े इन्फेक्शन का खतरा।



