लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 13-19 साल की उम्र सिर्फ एक उम्र नहीं जिंदगी का नया पड़ाव होता है, जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं। इस दौरान वैसे तो लड़का और लड़की दोनों के शरीर में बदलाव होते हैं, लेकिन लड़की का शरीर टीनेज में सबसे तेजी से विकसित होता है जिसका सीधा असर उनके लाइफस्टाइल पर पड़ता है। पेरेंट्स के लिए बेटी का यह बदलता लाइफस्टाइल टेंशन बढ़ा देता है क्योंकि इस उम्र में बहुत से ऐसे मुश्किल विषय हैं जिनपर बेटी से बात करना जरूरी है, पर पता नहीं है कि कैसे बात की जाए।