लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीरियड साइकिल सिर्फ पीरियड्स के 3 या 5 दिन नहीं होते, बल्कि पीरियड्स शुरू होने से लेकर अगले पीरियड्स आने तक की पूरी साइकिल को पीरियड साइकिल कहा जाता है। आमतौर पर यह 28 दिनों का होता है और इस दौरान फीमेल रिप्रोडक्टिव हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बदलता रहता है। 
हार्मोन्स में होने वाले इस बदलाव की वजह से महिलाओं के शरीर, मूड और एनर्जी में भी बदलाव आते हैं। इन बदलावों को समझने के लिए आपको पीरियड साइकिल के 4 स्टेजेस के बारे में जानना होगा।