लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में अल्जाइमर से पीड़ित मरीजों में से दो-तिहाई महिलाएं हैं? जी हां, यह आंकड़ा चौंकाने वाला है, लेकिन साथ ही जागरूक करने वाला भी। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में भूलने की बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है। 
इसलिए जरूरी है कि 40 की उम्र के बाद हर महिला अपने दिमाग की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहे। अब सवाल आता है कि महिलाओं में इस बीमारी का खतरा ज्यादा क्यों होता है, तो इसके पीछे एक नहीं कई कारण हैं। आइए जानें इन्हीं वजहों के बारे में और कैसे आप अपने दिमाग का ख्याल रख सकती हैं।