लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चलना, सीढ़िया चढ़ना, काम करना या एक्सरसाइज करने जैसी एक्टिविटीज के लिए पैरों का मजबूत होना जरूरी है। मजबूत पैर न केवल शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि कमर, घुटनों और रीढ़ को भी सहारा देते हैं। 
अगर पैरों में ताकत, स्थिरता और सहनशक्ति अच्छी हो तो थकान कम होती है और चोट का खतरा भी घटता है। इसलिए पैरों की मजबूती बनाए रखने में कुछ एक्सरसाइज काफी मददगार हो सकते हैं। आइए जानें इन एक्सरसाइझ के बारे में, जो पैरों को मजबूत बनाते हैं।