Lifestyle
वैज्ञानिकों ने बनाई दुनिया की सबसे किफायती 'प्लेसेंटा-ऑन-चिप' तकनीक, प्रेग्नेंसी पर आसान होगी स्टडी
प्रेट्र, नई दिल्ली। गर्भ में पल रहे शिशु के लिए प्लेसेंटा जीवनरेखा की तरह काम करता है। यही अंग मां से बच्चे तक आक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है, अपशिष्ट बाहर निकालता है, जरूरी हार्मोन बनाता है और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा
लेखक Jagran News18K पढ़े गए

प्रेट्र, नई दिल्ली। गर्भ में पल रहे शिशु के लिए प्लेसेंटा जीवनरेखा की तरह काम करता है। यही अंग मां से बच्चे तक आक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है, अपशिष्ट बाहर निकालता है, जरूरी हार्मोन बनाता है और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा करता है। इसके बावजूद गर्भावस्था के दौरान सीधे अध्ययन की कठिनाई के कारण प्लेसेंटा के बारे में विज्ञानियों की जानकारी अब तक सीमित रही है।



