Lifestyle
बार-बार छींक और बंद नाक से हैं परेशान? सिर्फ धूल-मिट्टी नहीं, ये 6 कारण भी करते हैं एलर्जी को ट्रिगर
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर सोचते हैं कि एलर्जी का मतलब सिर्फ धूल-मिट्टी या किसी खास खाने से होने वाली परेशानी है। हम इन चीजों से बचते भी हैं, लेकिन फिर भी अचानक नाक बंद होना, छींकें आना या त्वचा पर लाल चकत्ते
लेखक Nikhil Pawar15K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर सोचते हैं कि एलर्जी का मतलब सिर्फ धूल-मिट्टी या किसी खास खाने से होने वाली परेशानी है। हम इन चीजों से बचते भी हैं, लेकिन फिर भी अचानक नाक बंद होना, छींकें आना या त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाना हमारा पीछा नहीं छोड़ते।
आखिर ऐसा क्यों होता है? पीजीआई चंडीगढ़ की एचओडी, डॉ. जयमंती बख्शी का कहना है कि इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में छिपे कुछ ऐसे कारण हैं, जिन पर हमारा कभी ध्यान ही नहीं जाता। आइए, आसान भाषा में समझते हैं इन अनदेखे 'ट्रिगर्स' को जो आपकी एलर्जी को चुपचाप बढ़ा रहे हैं।



